Monday, November 29, 2021

Duplicate Voter ID Card: गुम हो गया वोटर आईडी कार्ड? इस तरह निकलवाएं डुप्लीकेट कॉपी, घर बैठे फटाफट हो जाएगा काम

 

Duplicate Voter ID Card: गुम हो गया वोटर आईडी कार्ड? इस तरह निकलवाएं डुप्लीकेट कॉपी, घर बैठे फटाफट हो जाएगा काम

Produced by नवभारतटाइम्स.कॉमUpdated: 30 Aug 2021, 11:15 am
Subscribe

Duplicate Voter ID Card: एक बार आपका मतदाता पहचान पत्र जारी हो जाने के बाद, आप चुनाव में भाग लेने के लिए जीवन भर उसी कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन कई बार कार्ड खो जाता या फिर गुम हो जाता है या कट-फट जाता है। ऐसी स्थिति में आप डुप्लीकेट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसका तरीका बेहद आसान है।

 
Duplicate Voter ID card.

हाइलाइट्स

  • खो गया है वोटर आईडी कार्ड?
  • इस तरह बनवाएं डुप्लीकेट कार्ड
  • ऑनलाइन हो जाएगा काम
नई दिल्ली। Duplicate Voter ID Card: मतदाता पहचान पत्र सरकार द्वारा अपने नागरिकों को जारी किया जाता है और यह सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक माना जाता है। यह धारक को क्षेत्रीय, राष्ट्रिय स्तर पर चुनावों में मतदान करने की अनुमति देता है। 18 वर्ष से ऊपर होने पर हर भारतीय नागरिक को मत डालने का अधिकार दिया जाता है। ऐसे में वोटर आईडी कार्ड बेहद अहम माना जाता है। एक बार आपका मतदाता पहचान पत्र जारी हो जाने के बाद, आप चुनाव में भाग लेने के लिए जीवन भर उसी कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन कई बार कार्ड खो जाता या फिर गुम हो जाता है या कट-फट जाता है। ऐसी स्थिति में आप डुप्लीकेट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसका तरीका बेहद आसान है।

अब हर आदमी घर बैठे चुटकियों में बनवा सकता है राशन कार्ड, इससे जुड़ा हर काम इस तरह होगा आसान

डुप्लीकेट वोटर आईडी कार्ड के लिए करें अप्लाई:

डुप्लीकेट वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन करना अब बेहद ही सुविधाजनक बन गया है। इसके लिए आप निम्न तरीके से आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले यह जान लेते हैं कि आप किन स्थितियों में वोटर आईडी कार्ड की डुप्लीकेट कॉपी निकलवा सकते हैं।

इन स्थितियों में बनवा सकते हैं डुप्लीकेट वोटर आईडी कार्ड:
  • कार्ड चोरी हो जाना
  • कार्ड खो जाना
  • अगर कार्ड कट-फट गया हो
IRCTC के नियमों में बड़ा बदलाव, अगर नहीं किया ये काम तो बुक नहीं कर पाएंगे ऑनलाइन ट्रेन टिकट, फटाफट जानें
वोटर आईडी कार्ड की डुप्लीकेट कॉपी इस तरह ऑनलाइन निकलवाएं:


डुप्लीकेट वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन करना बेहद आसान है। जबकि वोटर आईडी कार्ड बनवाने की प्रक्रिया थोड़ी ज्यादा ही लंबी है। भारत निर्वाचन आयोग ने अब सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में डुप्लीकेट वोटर आईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके जरिए आप अपने घर में बैठे बिना कहीं जाए डुप्लीकेट वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।


Gmail पर बार-बार आते हैं उल्ट-सीधे Spam मैसेजेज, तो ऐसे पाएं छुटकारा, दोबारा नहीं कर पाएंगे परेशान
इस तरह बनवाएं डुप्लीकेट वोटर आईडी कार्ड:

  • फॉर्म EPIC-002 की एक कॉपी डाउनलोड करें। यह डुप्लीकेट वोटर आईडी बनवाने का फॉम जो मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट द्वारा दिया जाता है।
  • इस फॉर्म को ठीक प्रकार से भरें और फॉर्म में जितने भी दस्तावेज की सूची दी गई है उन्हें अटैच करें। इसमें एफआईआर कॉपी, एड्रेस प्रूफ और पहचान प्रमाण शामिल होगा।
  • फॉर्म को अपने स्थानीय निर्वाचन कार्यालय में जमा करना होगा। फिर आपको एक रेफरेंस नंबर दिया जाएगा।
  • आप इस नंबर का इस्तेमाल कर राज्य चुनाव कार्यालय की वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन की स्थिति को ट्रैक कर पाएंगे।
  • एक बार जब आप अपना फॉर्म जमा कर देते हैं तो इसे चुनावी कार्यालय द्वारा प्रोसेस और वेरिफाई किया जाता है। वेरिफिकेशन पूरी होने के बाद आपको सूचित कर दिया जाएगा। फिर आपको निर्वाचन कार्यालय में जाना होगा और आपको डुप्लीकेट वोटर आईडी कार्ड मिल जाएगा।
आपके आधार पर कई मोबाइल नंबर हैं रजिस्टर्ड, आपको नहीं है पता... इस तरह तुरंत करें चेक, फॉलो करें ये स्टेप्स
डुप्लीकेट वोटर आईडी का फॉर्म:


डुप्लीकेट वोटर आईडी कार्ड जारी करने के लिए जमा किए जाने वाले फॉर्म को फॉर्म EPIC-002 कहा जाता है। यह फोटो वोटर आईडी कार्ड जारी के लिए होता है। हर राज्य के विभिन्न मुख्य निर्वाचन अधिकारियों की वेबसाइटों पर इसे उपलब्ध कराया गया है। यह फॉर्म देशभर के सभी चुनावी कार्यालयों में भी उपलब्ध है। डुप्लिकेट वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन करते समय आवेदकों को कुछ डिटेल्स देनी होंगी जिसमें राज्य का नाम, पूरा नाम, पता, जन्म तिथि, साथ ही डुप्लिकेट कार्ड के लिए आवेदन करने का कारण शामिल होगा। अगर आपका वोटर आईडी कार्ड खो गया है चोरी हो गया है तो आपको FIR की कॉपी भी देनी होगी। साथ ही एड्रेस प्रूफ, पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो भी देनी होती है।
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें
कॉमेंट लिखें
Web Title : lost voter id card here how can you get a new duplicate voter id card know full process
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network

आज का तापमान

24 C
H 25 / L 14Partly Cloudy

देश-दुनिया की बड़ी खबरें मिस हो जाती हैं?

Trending Topic

अगला लेख

कपिवा ने की एक खास जूस की घोषणा, डायबिटिक मरीजों के लिए आयुर्वेदिक औषधि के रूप में करेगा काम

 | SPOTLIGHTUpdated: 14 Oct 2021, 8:20 pm
Subscribe

करेला, आंवला, गिलोय, जामुन, नीम और गुड़मार के मेल से बना कपिवा का डाय फ्री जूस शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है। आपभी जरूर करें ट्राय।

Kapiva
द कपिवा एकेडमी ऑफ आयुर्वेद (Kapiva Academy of Ayurveda) के विशेषज्ञों ने उन लोगों के लिए डाय़ फ्री जूस (Dia Free Juice) बनाया है, जिन्हें प्री-डायबिटीज और डायबिटीज है। यह जूस उन डायबिटीज के मरीजों के लिए एक तरह का वरदान है जो शुगर को कंट्रोल करना चाहते हैं। बता दें कि कपिवा भारत में सबसे तेजी से बढ़ते ई-कॉमर्स ब्रांडों में से एक है और इस ब्रांड ने हजारों भारतीयों की लाइफस्टाइल को ध्यान में रखते हुए तमाम तरह के सफल आयुर्वेदिक प्रो़डक्ट्स लॉन्च किए हैं।

इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन के अनुसार, भारत में लगभग 7.7 करोड़ लोग डायबिटीज के शिकार हैं और 2.5 करोड़ लोगों को प्री-डायबिटीज है। हाल के सालों में मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए कई प्रो़डक्ट्स की खोज हुई है। इनमें इंसुलिन जैसे लाइफ सेविंग इनवेंशन से लेकर सप्लिमेंट्स और कैप्सूल तक शामिल हैं जो ब्लड शुगर लेवल और उनके लक्षणों को बैलेंस करने में मदद करते हैं। ज्यादातर लोग अपने ब्लड शुगर को मैनेज करने के लिए एक नैचुरल और आयुर्वेदिक उपचार को पसंद करते हैं लेकिन वे ऐसे समाधानों से अनजान हैं। हो सकता है वे इसके बारे में जानते हों, पर सोल्युशन बहुत कठिन है या स्वाद में कड़वा है। ऐसे में आयुर्वेदिक समाधान कपिवा का डाय फ्री जूस डायबिटीज और प्री-डायबिटीज मरीजों के लिए एक परेशानी मुक्त (hassle-free) रामबाण दवा है।

डायबिटीज के लिए आयुर्वेद का सदियों पुराना उपचार
Social  1200x628

30 साल के अनुभवी आयुर्वेदिक चिकित्सक और कपिवा एकेडमी ऑफ आयुर्वेद (Kapiva Academy of Ayurveda) के सदस्य डॉ आनंद द्विवेदी कहते हैं, 'डायबिटीज जैसी लाइफ लॉन्ग रहने वाली बीमारी का अगर समय पर सही तरीके से इलाज शुरू कर दिया जाए, तो इससे बचा जा सकता है। आयुर्वेद में हम कार्बोहाइड्रेट मेटाबॉल्जिम को बढ़ाकर ब्लड शुगर लेवल को रेगुलेट करने के लिए करेला, आंवला, जामुन और गिलोय के कॉम्बिनेशन वाले जूस के सेवन की सलाह देते हैं। दूसरी ओर, करेला हमारे लिवर फंक्शन के सुधार के लिए भी बेहतर है। जामुन का इस्तेमाल अक्सर कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने और पेशाब (urination) के दौरान होने वाली समस्या से राहत पाने के लिए किया जाता है।' डॉं. आनंद कहते हैं कि डाय फ्री जूस को हमारी टीम ने डायबिटीज मरीजों के सामने आने वाली तमाम तरह की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए बनाया है।

कपिवा का डाय़ फ्री जूस क्या काम करता है?
कपिवा डाय़ फ्री जूस डायबिटीज केयर के लिए 11 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का एक रिसर्च बैक्‍ड मिश्रण है। यह करेला, आंवला, गिलोय, जामुन, नीम और गुड़मार का पारंपरिक संयोजन है। ये जड़ी-बूटियां रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद करती हैं और इस हर्बल रस के नियमित सेवन से शरीर को संपूर्ण पोषण मिलता है। रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रण में रखने के साथ, कपिवा डाय फ्री जूस खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करके और हृदय स्वास्थ्य में सुधार करके मधुमेह की संपूर्ण देखभाल प्रदान करता है।

Dia Free Juice

मधुमेह के लिए सर्वश्रेष्ठ भोजन क्या है?
एक्‍सपर्ट न्यूट्रिशनिस्ट नमामी अग्रवाल ने विशेष रूप से मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए एक डाइट चार्ट तैयार किया है। वह कहती हैं, 'मधुमेह के प्रबंधन के लिए, न केवल यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि आप सही भोजन करें बल्कि सही मात्रा में और सही अंतराल पर भी खाएं। सही खान-पान, व्यायाम, नींद और आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के लिए थोड़ा सा सपोर्ट देकर मधुमेह को नियंत्रित किया जा सकता है। न्यूट्रिशनिस्ट नमामी ने यह भी कहा, 'कपिवा के डाय़ फ्री जूस में करेला मुख्य सामग्री में से एक है और इसमें पॉलीपेप्टाइड-पी नामक एक यौगिक होता है, जो इंसुलिन के समान होता है। करेला, गिलोय और जामुन मधुमेह के प्रबंधन के लिए काफी प्रभावी हैं और इसलिए मैं डायबिटीज के रोगियों लिए डाइट चार्ट में इसकी सिफारिश करती हूं।'

अमेज़न पर 4.2/5 रेटिंग - फीडबैक ज्यादातर पॉजिटिव है
ई-कॉमर्स साइट अमेज़न पर उपभोक्ताओं की प्रतिक्रिया के आधार पर डाय़ फ्री जूस पर आमतौर पर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली हैं। 1400+ समीक्षाओं के साथ, इसे 4.2/5 की रेटिंग मिली है। एक यूजर अक्षर (बदला हुआ नाम) ने लिखा, 'यह प्रोडक्‍ट हमारे घर में एक आश्चर्य के रूप में है, उपयोग के 3 सप्ताह के भीतर मेरी मां के शुगर लेवल में भारी गिरावट आई है।' एक अन्य उपभोक्ता ने शिकायत की, 'एक बोतल एक महीने तक चली, निश्चित रूप से एक महीने के लिए मेटफॉर्मिन टैबलेट की तुलना में अधिक महंगी है' लेकिन अन्य उपयोगकर्ताओं ने कहा, 'यह आयुर्वेदिक है, इसके दुष्प्रभाव नहीं हो सकते हैं।’

अस्वीकरण: लेख में व्यक्त किए गए विचार/सुझाव/राय पूरी तरह से संबंधित ब्रांड की जिम्मेदारी है। इसे चिकित्सकीय सलाह के विकल्प के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए कृपया एक हेल्‍थ केयर प्रैक्टिशनर से परामर्श लें। यह लेख टाइम्स इंटरनेट की स्पॉटलाइट टीम द्वारा कपिवा की ओर से तैयार किया गया है।
it's working and available on 1mg and amazon
Vijay Guest
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें
कॉमेंट लिखें
Web Title : kapiva announces dia free juice which will work as ayurvedic medicine for diabetic patients
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network

देश-दुनिया की बड़ी खबरें मिस हो जाती हैं?

Trending Topic

अगला लेख

डेडलाइन Alert! आप भी हैं Samsung यूजर तो जरूर पढ़ें… नहीं किया ये काम तो डिलीट हो जाएगा आपका डाटा

 | नवभारतटाइम्स.कॉमUpdated: 29 Aug 2021, 7:50 pm
Subscribe

Samsung Cloud Photos Backup Service: जो भी यूजर्स इस समय Samsung Cloud का हिस्सा हैं वो जल्द से जल्द अपने डाटा का बैकअप ले लें। कंपनी यूजर्स को रिमाइंडर दे रही है कि कंपनी अगले महीने तक उनकी सभी फोटोज को रिमूव कर देगी।

 
Samsung Smartphones

हाइलाइट्स

  • Samsung Cloud Photos Backup सर्विस हो रही है बंद
  • कंपनी ने यूजर्स को किया अलर्ट
  • इस तरह लें Samsung यूजर्स बैकअप
नई दिल्ली। Samsung Cloud Photos Backupअगर आप एक Samsung यूजर हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दक्षिण कोरिया की कंपनी Samsung ने दुनियाभर के यूजर्स को एक अलर्ट जारी किया है। कंपनी ने कहाहै कि कंपनी ने अपनी इमेज बैकअप सर्विस को बंद करने जा रही है। ऐसे में जो भी यूजर्स इस समय Samsung Cloud का हिस्सा हैं वो जल्द से जल्द अपने डाटा का बैकअप ले लें। कंपनी यूजर्स को रिमाइंडर दे रही है कि कंपनी अगले महीने तक उनकी सभी फोटोज को रिमूव कर देगी।

बंपर ऑफर! 900 रुपये से भी कम की EMI घर ले आएं Lenovo का ये लैपटॉप, कहीं हाथ से न निकल जाए मौका
Samsung Cloud सर्विस होगी बंद:

अगर आप इस सर्विस के बारे में नहीं जानते हैं तो हम आपको बता दें कि यह कंपनी की क्लाउड सर्विस है जो लिमिटेड अमाउंट में स्टोरेज उपलब्ध कराता है। Samsung Cloud सर्विस का इस्तेमाल कर उनके कॉन्टैक्ट्स, कैलेंडर ही नहीं बल्कि नोट्स को भी सिंक कर सकते हैं। सिर्फ यही हीं, कंपनी यूजर्स को अपनी फोटोज को भी सिंक करने की भी अनुमति देता है। अगर आप भी Samsung की इस सर्विस का इस्तेमाल करते हैं तो आपको भी झटका लग सकता है। कंपनी ने इसके लिए डेडलाइन भी दी है। अगर डेडलाइन पूरी होने के बाद भी यूजर्स अपना डाटा बैकअप नहीं लेते हैं तो आपका डाटा रिमूव कर दिया जाएगा। इसके लिए कंपनी ने यूजर्स को एक महीने का समय दिया है।


क्या Samsung के इन स्मार्टफोन्स को आपने भी किया है ऑर्डर, तो भूल जाएं डिलीवरी; जानें क्या है पूरा मामला
क्या है Samsung का कहना: कंपनी का कहना है कि कंपनी ने यूजर्स को दो तरह के ग्रुप्स में रखा है। यह इस बात का संकेत है कि यूजर्स का डाटा कब हटाया जाएगा। जिन लोगों को ग्रुप 1 में रखा गया है उन्हें 30 सितंबर के आखिरी तक अंत तक का समय दिया गया है अपना डाटा डाउनलोड करने का। वहीं, जिन्हें ग्रुप 2 में रखा गया है उन्हें नवंबर के आखिरी तक अंत तक का समय दिया गया है अपना डाटा डाउनलोड करने का। ऐसे में यूजर्स को इस तारीख से पहले अपना डाटा बैकअप लेना होगा।

कम कीमत में ज्यादा वैधता वाला चाहिए तो तुरंत देखें Jio का ये प्लान, किसी भी नेटवर्क पर करें कॉलिंग और करें डाटा इस्तेमाल

कैसे डाउनलोड करें Samsung Cloud से अपना डाटा:
  • सबसे पहले Samsung फोन की सेटिंग्स में जाएं और फिर सबसे ऊपर दिख रहे Samsung Cloud सर्च करना होगा।
  • फिर Samsung Cloud पर क्लिक करें।
  • यहां आपको आपके द्वारा इ्स्तेमाल किया गया डाटा दिखाई देगा।
  • यहां पर गैलरी, अन्य सिंक्ड डाटा, Samsung Cloud ड्राइव, बैकअप डाटा, रिस्टोर डाटा और डिलीट बैकअप जैसे विकल्प दिए होंगे।
  • यहां आपको बैकअप डाटा पर क्लिक करना होगा।
  • इसमें थोड़ा समय लग सकता है। आपक कुछ देर इंतजार करना होगा क्योंकि इमेजेज का बैकअप लेने में सब लग सकता है।
  • बता दें कि कुछ यूजर्स ने अपने OneDrive अकाउंट को भी कनेक्ट किया होता है। अगर आप भी इन यूजर्स में से एक हैं तो आप Microsoft के क्लाउड स्टोरेज में भी अपने डाटा का बैकअप ले सकते हैं। यहां आपको केवल 5 जीबी स्पेस ही मिलता है। अगर इससे ज्यादा स्टोरीज यूजर को चाहिए तो उन्हें पेमेंट करना होता है।
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें
कॉमेंट लिखें
Web Title : bad news samsung warned users about cloud photos backup service will shut down know deadline and how to backup the data
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network

देश-दुनिया की बड़ी खबरें मिस हो जाती हैं?

Trending Topic

अगला लेख

अब हर आदमी घर बैठे चुटकियों में बनवा सकता है राशन कार्ड, इससे जुड़ा हर काम इस तरह होगा आसान

Produced by नवभारतटाइम्स.कॉमUpdated: 29 Aug 2021, 7:21 pm
Subscribe

Ration Card Online Services: राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़ें, नाम कैसे कटवाएंं, राशन कार्ड कैसे अप्लाई करें समेत कई अन्य सवालों के जवाब हम इस पोस्ट में लेकर आए हैं। तो चलिए जानते हैं राशन कार्ड से जुड़ी हर डिटेल।

 
Ration Card Benefits

E shram ई श्रम का पैसा कैसे चेक करें

  हे दोस्तों जैसा की आप सभी जान रहे की अभी वर्तनम में भारत सरकार E Shram कार्ड बनवा रही है और उत्तर प्रदेश सरकार E Shram कार्ड धारको को 500 ...